अन्य

Asha Bhosle Granddaughter Post: आशा ताई को लेकर उनकी पोती जनाई ने किया भावुक पोस्ट!

Asha Bhosle Granddaughter Post: आशा ताई ने 12 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। कल उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इसी बीच पोती जनाई भोसले ने अपनी दादी को याद करते हुए अंतिम संस्कार में मिले सम्मान को लेकर भावुक हो गई। उन्होंने आशा ताई के अंतिम संस्कार के दौरान की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के स्टोरी पर शेयर की और लिखा कि- 'मैं अभी इमोशन्स से ओवरवेल्म्ड हूं...'।

जनाई भोसले की इमोशनल पोस्ट

जनाई भोसले ने अपनी दादी के अंतिम संस्कार में मिले सम्मान को देखकर इमोशनल हो गई उन्होंने स्टोरी में तिरंगे में लिपटी आशा भोसले के पार्थिव शव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि- 'मैं अभी इमोशन्स से ओवरवेल्म्ड हूं… जब संभव होगा, तब कुछ लिखूंगी। लेकिन इतना जरूर कहना चाहती हूं कि आज और उससे आगे भी बहुत से लोगों ने उनका सम्मान किया और उन्हें इतना प्यार दिया। मैं दिल की गहराइयों से आप सभी का धन्यवाद करती हूं।' उन्होंने आगे लिखा कि- 'वह इस सब की पूरी हकदार थीं। मुझे एहसास है कि वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी और ऊपर से सब कुछ देख रही हैं।'

आशा भोसले का 13 अप्रैल को हुआ था निधन

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया। बताया जा रहा है उन्हें 11 अप्रैल शनिवार को को कॉर्डियक अरेस्ट आया था, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया था। सूत्रो के अनुसार, आशा भोसले के बेटे आनंद ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार 14 अप्रैल को किया गया। बता दें कि, 11 अप्रैल शनिवार को आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज पर एक पोस्ट कर गायिका आशा भोसले के बीमार होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि- ‘मेरी दादी आशा भोसले, बहुत ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।’

तिरंगे में लपेटकर दी गई थी सलामी

सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था। इससे पहले उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई थी। अंतिम दर्शन के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर और एक्ट्रेस आशा ताई के दर्शन करने पहुंचे।

‘अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग न आएं तो बेहतर’

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि – ‘अंतिम दर्शन आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे। लोग वहां सिंगर को आखिरी बार देखने आ सकते हैं, लेकिन अगर अंतिम संस्कार में लोग न पहुंचें तो अच्छा होगा। साढ़े 10 बजे से 2 बजे तक कासा ग्रांड बिल्डिंग में जहां मेरी मां रहती थीं, वहां लोग दर्शन करने आ सकते हैं। बाद में 4 बजे श्मशान भूमि में ज्यादा लोग न आएं तो अच्छा होगा, क्योंकि वहां भीड़ हो सकती है।’
9 फिल्मफेयर अवॉर्ड आशा ताई के नाम
आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। आज आशा ताई का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।     Also Read- Asha Bhosle Passed Away: मशहूर गायिका आशा भोसले का हुआ निधन!