अन्य
Anushka Neil Nitin Video Viral: अनुष्का सेन पर भड़के नील नितिन मुकेश! देखें वीडियो..
Anushka Neil Nitin Video Viral: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का सेन और नील फेमस बॉलीवुड एक्टर नितिन मुकेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए। इस वीडियो में एक्टर अनुष्का सेन को डांटते नजर आ रहें हैं।
Read More: Urvashi Look Cannes 2025: उर्वशी का लुक देख फैंस के उड़े होश! वीडियो हुआ वायरल…
दरअसल, एक्टर नितिन की सीरीज 'है जूनून' जल्द ही आने वाली है, बीते दिन 13 मई को सीरिज का प्रीमियर रखा गया था, जिसे म्यूजिकल नाइट नाम दिया गया इसमें अनुष्का सेन भी पहुंची थी। वहीं का ये वीडियो हो जिसने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है।
वहीं अनुष्का सेन, जो सिर्फ 22 साल की उम्र में इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं, उन्होंने बच्चों के पॉपुलर शो 'बालवीर' से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वो 'खतरों के खिलाड़ी 11' और 'दिल दोस्ती डिलेमा' में भी नजर आईं। इस साल अनुष्का को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'किल दिल – द हार्टब्रेक क्लब' में देखा गया, जिसमें उनका किरदार युवाओं को खासा पसंद आया।
नितिन अनुष्का का वीडियो वायरल...
इस वीडियो में अनुष्का दूसरे रुम की ओर जाती दिखाई देती है, लेकिन नितिन पीछे से आवाज देते हैं, और अनुष्का पीछे मुड़ती है। वीडियो देखकर लगता है, जैसे एक्टर उन्हें डांट रहें हों और अनुष्का भी इस वीडियों डरी- सहमी सी नजर आ रहीं हैं।
View this post on Instagram
यूजर ने कुछ इस प्रकार दिए रिएक्शन..
लोगों ने अनुमाल लगाया की नितिन उन्हें डांटते नजर आ रहें है, जिस पर यूजर ने कुछ इस तरह दिए रिएक्शन एक ने लिखा कि- जरुर इसने कुछ ओछी हरकत की होगी, एक ने लिखा कि- 'क्या नील नितिन मुकेश अनुष्का सेन से नाराज हैं?' एक ने लिखा कि-'कुछ तो बड़ा हुआ है।' एक ने लिखा कि- 'नील बेहद खूबसूरत इंसान हैं, लेकिन इनमें अचानक क्या हुआ।''है जूनन' सीरीज कब होगी रिलीज...
अगर सीरीज की बात करें तो वो 16 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। इस सीरीज में एक्टर नितिन के साथ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नजर आएंगी। साथ ही सुमेध मुदगालकर, सिद्धार्थ निगम, युक्ती थरेजा और बोमन ईरानी भी इस सीरीज में अहम रोल में नजर आएंगे।
Δείτε αυτή τη δημοσίευση στο Instagram.