IPL 2025
Akash Madhwal With Hitman: इस खिलाड़ी ने रोहित के सामने जोड़े हाथ? वीडियो वायरल...
Akash Madhwal With Hitman: गुरुवार को आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 100 रन से करारी हार मिली, जिससे राजस्थान टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। इस मैच में राजस्थान की ओर से डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने भले ही गेंद से खास प्रदर्शन न किया हो, लेकिन मैच के बाद एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें वो रोहित शर्मा का अभिवादन करते दिखाई दे रहें है।
Read More: GT vs MI Vaibhav: राजस्थान टीम प्लेऑफ से बाहर, चाहर की चलाकी वैभव हुए आउट!
दरअसल, रोहित मधवाल से बात कर रहे थे। फिर वहां बैठी पत्नी रितिका की तरफ इशारा किया तो मधवाल ने हाथ जोड़ा जिसे देख रितिका मुस्कुराने लगी। रितिका ने भी हाथ हिलाकर उनका जबाव दिया। और फिर रोहित ने अपनी जर्सी पर साइन करके उन्हें भेंट की। रितिका ने भी मधवाल की नम्रता का मुस्कुराकर जवाब दिया।
ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर को 2-2 विकेट मिले।
आपको बता दें कि, इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई टीम ने 2 विकेट खोकर 217 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम 16.1 ओवर में 117 रन बनाकर बिखर गई।