अन्य
Air India Plane Bomb Threat : फिर संकट में Air India! थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग
air india plane bomb threat thailand emergency landing june 2025 : थाईलैंड में बम की खबर से मचा हड़कंप, बचीं 156 जानें?
air india plane bomb threat thailand emergency landing june 2025 : एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाईलैंड के फुकेट एयरपोर्ट को बम की धमकी मिली। यह विमान फुकेट से दिल्ली आ रहा था और उसमें कुल 156 यात्री सवार थे। विमान को तुरंत फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। राहत की बात यह है कि सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं, किसी को भी चोट नहीं आई है। ? “Bomb threat in flight AI-379” ट्रेंड करता रहा सोशल मीडिया पर।फ्लाइट का सफर और इमरजेंसी लैंडिंग की टाइमलाइन
- स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2:30 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी।
- भारतीय समय अनुसार यह सुबह 9:30 बजे टेकऑफ हुआ था।
- उड़ान के करीब 20 मिनट बाद, विमान ने अंडमान सागर के ऊपर एक चक्कर लगाया और वापस लौट आया।
- फ्लाइट ने फुकेट में सुरक्षित लैंडिंग की।
कैसे पता चली बम की जानकारी?
थाईलैंड की स्थानीय मीडिया ‘The Nation Thailand’ के अनुसार जैसे ही बम की सूचना मिली, एयरपोर्ट कंटिन्जेंसी प्लान (ACP) एक्टिव कर दिया गया।- स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट्स तुरंत एक्टिव की गईं।
- बम स्क्वॉड, कैनाइन यूनिट, और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने मिलकर पूरी फ्लाइट की तलाशी ली।
- अब तक कोई विस्फोटक वस्तु नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है।
अहमदाबाद हादसे की टीस के बीच नई डरावनी खबर
गौर करने वाली बात ये है कि यह घटना ऐसे समय आई है जब देश अब भी 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे से उबर नहीं पाया है, जिसमें 265 लोगों की मौत हो गई थी।✈️ अहमदाबाद विमान क्रैश
- फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी।
- टेकऑफ के सिर्फ दो मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया।
- 265 शव मिले, जिनमें 241 यात्री और 12 क्रू थे।
- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हुई थी।
- सिर्फ एक यात्री जीवित बचा।
एयर इंडिया पर लगातार दो बड़े झटके
पिछले 24 घंटों में एयर इंडिया को दो बड़े हादसों का सामना करना पड़ा है:- अहमदाबाद प्लेन क्रैश – 265 मौतें
- थाईलैंड इमरजेंसी लैंडिंग – बम की झूठी सूचना से हड़कंप
? यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए?
- फुकेट एयरपोर्ट पर ACP एक्टिवेट किया गया।
- बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड फ्लाइट की पूरी तलाशी में लगे हैं।
- यात्रियों को एक वेटिंग ज़ोन में स्थानांतरित किया गया है, जहां उन्हें भोजन और मेडिकल सुविधा दी जा रही है।
- भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर बनाए हुए है।