अन्य

AIFF FSDL Football Dispute Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आपसी समझौते से खत्म करें विवाद, ISL पर संकट बरकरार!

AIFF FSDL Football Dispute Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) और फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (FSDL) से कहा है कि वे आपसी विवाद का समाधान 28 अगस्त तक निकालें। जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा और जॉयमल्या बागची की बेंच ने 22 अगस्त शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को आपसी चर्चा करके रास्ता निकालने का निर्देश दिया। Read More: Asian Shooting Championship 2025: एलावेनिल-अर्जुन की जोड़ी ने चीन को हराकर जीता गोल्ड!

मास्टर राइट्स एग्रीमेंट पर विवाद...

इस समय इंडियन सुपर लीग (ISL) आयोजित नहीं हो पा रही है। वजह है AIFF और FSDL के बीच मास्टर राइट्स एग्रीमेंट (MRA) से जुड़ा विवाद। 2010 में दोनों पक्षों के बीच 15 साल का एग्रीमेंट हुआ था, जिसके तहत FSDL हर साल AIFF को 50 करोड़ रुपए देता था और बदले में उसे भारतीय फुटबॉल (ISL और राष्ट्रीय टीम सहित) के प्रसारण, प्रबंधन और प्रचार का अधिकार मिला था। लेकिन अब नया एग्रीमेंट नहीं हो पाया है।

क्लबों पर बंद होने का खतरा...

विवाद के चलते ISL का 2025-26 सीजन अब तक शुरू नहीं हुआ है। 11 क्लबों ने AIFF को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर यह मसला जल्द हल नहीं हुआ तो वे बंद होने की स्थिति में आ सकते हैं। क्लबों ने कहा कि पिछले 11 वर्षों के निवेश और प्रयास से जो युवा विकास प्रणाली, ट्रेनिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रोफेशनल फुटबॉल स्ट्रक्चर बना है, वह अब खतरे में है।

सुनील छेत्री की बढ़ी चिंता...

15 जुलाई को भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ISL के रुके होने पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और क्लबों के भविष्य को लेकर स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।

कौन-कौन से क्लब खेलते हैं ISL में?

इंडियन सुपर लीग में कुल 11 क्लब शामिल हैं: - बेंगलुरु FC, हैदराबाद FC, ओडिशा FC, चेन्नईयिन FC, जमशेदपुर FC, FC गोवा, केरल ब्लास्टर्स FC, पंजाब FC, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC, मुंबई सिटी FC और मोहम्मडन स्पोर्टिंग। इसके अलावा कोलकाता के दिग्गज क्लब मोहन बागान सुपर जाइंट और ईस्ट बंगाल भी ISL में खेलते हैं।