अन्य
Breaking : अहमदाबाद में एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान क्रैश
Ahmedabad Plane Crash Tragedy Video Update : फ्लाइट में 242 लोग सवार, 100 शव मिलने की खबर
Ahmedabad Plane Crash Tragedy Video Update : आज, 12 जून 2025 को, एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के गेटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रही थी, उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी और महज दो मिनट बाद, 1:40 बजे, यह मेघानी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान की ऊंचाई उस समय 625 फीट थी।विमान में कुल 244 लोग सवार थे, जिनमें 232 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे। यात्रियों में 52 ब्रिटिश और 6 पुर्तगाली नागरिक भी थे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे, जो अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। उनकी सीट संख्या 12 थी। हादसे के बाद, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ान संचालन तत्काल बंद कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी उनके साथ हैं।As a result of Air India plane crash incident, Sardar Vallabhbhai Patel International Airport (SVPIA), Ahmedabad, is currently not operational. All flight operations are temporarily suspended until further notice: SVPIA Spokesperson pic.twitter.com/yjuQ9IlIXP
— ANI (@ANI) June 12, 2025