अन्य

आगरा में भीम आर्मी का हंगामा, धार्मिक झंडे हटाकर लगाए नीले झंडे

Agra Parshuram Chowk controversy: आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित परशुराम चौक पर अंबेडकर जयंती पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा मचाया। नारेबाजी करते हुए दर्जनों कार्यकर्ता चौक की रेलिंग फांदकर उसपर चढ़ गए और वहां लगे धार्मिक झंडे उतारने की कोशिश की, साथ ही उसकी जगह नीले झंडे लगा दिए।

सोची-समझी साजिश 

इस घटना की जानकारी मिलते ही ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। समाज के नेताओं ने इसे सोची-समझी साजिश करार दिया है। लोगों का कहना है कि आर्यभट्ट जयंती कार्यक्रम में खलल डालने के इरादे से यह कृत्य किया गया। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

धार्मिक झंडों को हटाया

आरोप है कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में परशुराम चौक पहुंचे और रेलिंग पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। पहले से लगे धार्मिक झंडों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की, जिससे आसपास के लोग सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उपद्रवियों ने संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

Agra Parshuram Chowk controversy: पुलिस तैनात

यह विवाद उस वक्त हुआ जब ब्राह्मण समाज ने चौक पर आर्यभट्ट की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम के बाद घटना हुई जिसने शहर का माहौल खराब दिया। फिलहाल, स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।