अन्य
AFG vs ZIM 2nd T-20 Match: सीरीज में अफगानिस्तान की बढ़त, दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया..
AFG vs ZIM 2nd T-20 Match: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 मैच में 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
Read More: Pro Kabaddi League 2025: दिल्ली की धमाकेदार जीत, फजल अतराचली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट…
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए, टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
कप्तान सिकंदर रजा (37 रन) ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। ब्रायन बेनेट (16), रायन बर्ल (10) और टोनी मुन्योंगा (19) ने थोड़ी कोशिश की, पर टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
अंत में ब्रैड एवंस (12 रन) आउट हुए और पूरी टीम 125 रन पर सिमट गई।
अंत में ओमरजई (25 रन, 13 गेंद) ने तेज पारी खेलकर अफगानिस्तान को जीत दिलाई। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड एवंस ने 2 और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 1 विकेट लिया।
तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला 2 नवंबर को हरारे में खेला जाएगा।
गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने पारी और 73 रन से जीत दर्ज की थी।