अन्य
AFG vs HK T20 Asia Cup: अफगानिस्तान का जीत के साथ धमाकेदार आगाज, हॉन्ग कॉन्ग 94 रन पर ढेर!
AFG vs HK T20 Asia Cup: T20 एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है, 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हॉन्क कॉन्ग के बीच पहला मैच खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 94 रन से हराया। यह मैच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया।
Read More: CAFA Nations Cup 2025: भारतीय फुटबॉल टीम की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ओमान को हराया!
अटल और उमरजई की शानदार फिफ्टी...
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाए। टीम की ओर से सेदिकुल्लाह अटल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 73 रन बनाए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने मात्र 21 गेंदों पर 53 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा मोहम्मद नबी ने भी 33 रन का अहम योगदान दिया। हांगकांग की ओर से गेंदबाजी में किंचित शाह और आयुष शुक्ला ने 2-2 विकेट हासिल किए।???'? ??? ???? ??? ???? ||
??????????? ??? ? ?????? ?? ??? ???? ??? ???? ???? ?? ??? ??????? ????? Brief Score: AFG 188/6 (20) ?Abu Dhabi #AsiaCup2025 | #T20AsiaCup | #AsiaCupCricket | #AFGvHK pic.twitter.com/F3O740RSyl — All India Radio News (@airnewsalerts) September 9, 2025
उमरजई का रिकॉर्ड...
अजमतुल्लाह उमरजई को उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने मात्र 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और इस तरह वे टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले अफगानी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मोहम्मद नबी के 21 गेंदों में बनाए रिकॉर्ड को तोड़ा।Afghanistan finish with a bang! ?#SediqullahAtal 73*(52) anchored the innings, while #Azmatullah’s carnage (53 off 21) included a fiery 6️⃣6️⃣6️⃣4️⃣ ? His fireworks powered ?? to 188/6 in 20 overs vs Hong Kong. ? 78 runs smashed in the last 5 overs! ?#AFGvHK #AsiaCup2025… pic.twitter.com/RDHBpkSfDp
— Film To Finale (@FilmtoFinale) September 9, 2025