अन्य

'Aashiqui 3' Shooting Video Viral: कार्तिक का सेट से वीडियो लीक, फैंस बोले कबीर सिंह..

'Aashiqui 3' Shooting Video Viral: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर जो अपनी एक्टिंग के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर ने कॉमेडी से लेकर एक्शन, ड्रामा, रोमांस यहां तक सभी किरदार बखूबी निभाएं हैं। अब कार्तिक अपनी नई अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3'की शूटिंग में बिजी चल रहें हैं। और शूटिंग के दौरान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कार्तिक एक व्यक्ति को पिटते नजर आ रहें हैं। Read More: Malaika Dating Cricketer: जानिए किस क्रिकेटर को मलाइका कर रही हैं डेट?

'Aashiqui 3' Shooting Video Viral: कहां हैं वीडियों...

इन दिनों 'आशिकी 3' की शूटिंग गंगटोक में हो रही हैं। वीडियो में कार्तिक स्टेज में परफार्मेंस देते नजर आ रहें हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन गाना गा रहें है, और पीछे फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आ रही हैं। दोनों अपने हाथो में गिटार भी है। इस वीडियो में कार्तिक ग्रीन कलर की जैकेट, व्हाइट शर्ट और लूज पैंट पहने दिखाई दे रहें हैं। और इस वीडियो में उनकी बड़ी बड़ी दाढ़ी कबीर सिंह की याद दिला रही हैं। वहीं श्रीलीला ने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी है। और बालो को खुला रखा है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं है।

'Aashiqui 3' Shooting Video Viral: दूसरे वीडियो में कार्तिक का दिखा एक्शन..

अगले वीडियो में कार्तिक स्टेज मे परफार्मेंस के दौरान आचानक गाना गाते गाते एक्टर का एक्शन सीन आता है, जिसमें वो गुस्से से आगबबूला हो जाते हैं और गिटार को उतार कर उसी गिटार से स्टेज पर खड़े शख्स की पिटाई करने लगते हैं। फिर वो स्टेज से उसे धक्का दे देते हैं।
Aashiqui 3 Shooting byu/Dazzling_Complex5897 inBollyBlindsNGossip

यूजर्स ने वीडियों देख दी प्रतिक्रियाएं..

फैंस वीडियो देख फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड है, यूजर्स ने वीडियो देख तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं दी। एक ने लिखा कि- 'लगाता है पूरी मूवी अभी ही देख लुंगा इतना लीक आ रहा हैं।', एक ने कार्तिक के लुक की तारीफ करते हुए लिखा कि- 'It looks like Rockstar & Kabir Singh ka mixture', कुछ ने आलोचना भी कर रहे है एक ने लिखा कि- 'Why do I feel like this movie is going to glorify toxic relationships in the name of passion.. come the fuck on.. and its going to work at the box office. Seriously, I give up!' , एक यूजर ने लिखा कि - 'Hope that we at least get bangers like ashiqui 2 from this movie', एक ने लिखा कि- 'bruh they giving him Kabir singh trope' कुछ इस तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। तीसरे वीडियों में कार्तिक एक फाइट सीन की शूटिंग करते दिख रहे हैं, इसमें कार्तिक सिगरेट पीते और एक शख्स को मारते दिख रहें हैं। लोगों का क्राउड भी पीछे सुनाई दे रहा हैं।

फिल्म की कास्टिग..

'आशिकी 3' फिल्म को अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं और इस मूवी में गाना प्रीतम का है। फिल्म में लीड रोल में कार्तिक के साथ श्रीलीला नजर आएंगी, इस फिल्म के चलते श्रीलीला का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहला कदम या यूं कहे की डेब्यू हैं। आपको बता दें कि, इस फिल्म का पहला पार्ट 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ थी और इसका दूसरा पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आए थे।'आशिकी' सीरीज अपनी म्यूजिक के लिए जानी जाती है। दोनों मूवी को खूब प्यार मिला था।