अन्य
आज से आपकी जेब पर पड़ेगा असर: रेल किराया बढ़ा, LPG सिलेंडर सस्ता
1 july 2025 rules changes rail fare: आधार के बिना नहीं बनेगा पैन जानिए 1 जुलाई से लागू हुए 6 बड़े बदलाव
1 july 2025 rules changes rail fare: 1 जुलाई 2025 से रेल किराया महंगा हुआ, पैन कार्ड के लिए आधार जरूरी, कॉमर्शियल गैस सस्ती हुई। जानें आज से लागू हुए 6 अहम बदलाव जो आपकी जेब और जिंदगी को प्रभावित करेंगे।1 जुलाई 2025 से जानिए क्या-क्या बदला
रेल सफर महंगा: हर किमी पर जेब ढीली होगी
अब 500 किमी की यात्रा में AC यात्रियों को 10 रुपए और नॉन-AC यात्रियों को 5 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे।- AC क्लास में 2 पैसे प्रति किमी
- नॉन-AC क्लास में 1 पैसा प्रति किमी
तत्काल टिकट बुकिंग में आधार जरूरी
अब IRCTC पर तत्काल टिकट बुक करने के लिए अकाउंट को आधार से लिंक करना जरूरी होगा। पहले 10 मिनट की विंडो सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स के लिए। फायदा: दलालों और फर्जी बुकिंग पर रोक।पैन कार्ड के लिए आधार जरूरी
अब बिना आधार के पैन कार्ड नहीं बनेगा। ई-पैन कार्ड केवल 10 मिनट में बन सकता है। कार्ड मंगवाने पर ₹107 फीस, डिलीवरी में 15-30 दिन लग सकते हैं। फायदा: टैक्स चोरी पर रोक और प्रक्रिया में पारदर्शिता।UPI से पेमेंट में अब असली रिसीवर का नाम दिखेगा
UPI पेमेंट करते समय अब QR कोड के नाम की जगह बैंकिंग नाम ही दिखेगा। गलत अकाउंट या फ्रॉड में पैसे ट्रांसफर होने की संभावना घटेगी। फायदा: फ्रॉड ट्रांजैक्शन पर लगाम।MG मोटर की कारें हुईं महंगी
JSW-MG मोटर इंडिया ने कारों की कीमत में 1.5% तक बढ़ोतरी की। रॉ मटेरियल और ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने के चलते कीमतों में इजाफा किया गया। फायदा नहीं, नुकसान: अब कार खरीदना थोड़ा महंगा पड़ेगा।कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता, घरेलू में बदलाव नहीं
19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ:- दिल्ली: ₹58.50 कम होकर ₹1665
- मुंबई: ₹58 घटकर ₹1616.50
- चेन्नई: ₹57.50 की कटौती
- कोलकाता: ₹57 कम होकर ₹1769
Bonus: क्या नहीं बदला?
- घरेलू गैस सिलेंडर: कीमतें जस की तस
- स्मॉल सेविंग स्कीम ब्याज दरें: PPF पर अभी भी 7.1% ब्याज मिल रहा है, कोई बदलाव नहीं