देश-विदेश

यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की करोड़ों की गाड़ियां जब्त, क्रूज पर शादी, ED की छापेमारी

Anurag Dwivedi ED Raid: उत्तर प्रदेश के यूट्यूबर और ‘ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर' अनुराग द्विवेदी पर ED शिकंजा कसा है। जांच एजेंसी ने उनके उन्नाव, लखनऊ और नवाबगंज समेत कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कई अहम दस्तावेज और करोड़ों की संपत्ति से जुड़े सबूत मिले।

लग्जरी कारें जब्त

ED ने यूट्यूबर लैंबॉर्गिनी, BMW, मर्सिडीज और थार जब्त की है। इन लग्जरी कारों की कीमत 10 करोड़ बताई जा रही है। अनुराग द्विवेदी पर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है।  [caption id="attachment_123331" align="alignnone" width="551"] करोड़ों की गाड़ियां जब्त[/caption]

Anurag Dwivedi ED Raid: क्रूज पर शादी

ED की जांच का फोकस अब सिर्फ ऑनलाइन सट्टेबाजी तक सीमित नहीं रहा। दुबई के क्रूज़ शिप पर हुई अनुराग द्विवेदी की शाही शादी भी अब जांच के दायरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि इस शादी में काफी खर्चा हुआ था, और इसमें रिश्तेदारों के अलावा कुछ सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए थे। [caption id="attachment_123333" align="alignnone" width="555"] अनुराग द्विवेदी की शाही शादी[/caption]

परिवार के खातें सीज

यूट्यूबर अनुराग और उनके घरवालों के बैंक खाते सीज कर दिए हैं। इन खातों से हुई लेन-देन की जांच की जा रही है। ED का यह एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत चल रहा है। बता दे कि, 22 नवंबर को उसने क्रूज पर शादी की थी। इसके बाद वह जांच एजेंसियों की रडार पर आया।

अवैध बेटिंग ऐप्स का प्रमोशन

Anurag Dwivedi ED Raid: अनुराग पर आरोप है कि वे ऑनलाइन अवैध बेटिंग ऐप्स को प्रमोट करते थे। ED ने दावा किया कि इन ऐप्स से होने वाली कमाई को उन्होंने हवाला के जरिए दुबई के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया था।