देश-विदेश
World Largest Shivlinga: विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचा बिहार!
World Largest Shivlinga: विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार पहुंचा, यह शिवलिंग 3 जनवरी शनिवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम से बिहार के गोपालगंज पहुंचे। इस शिवलिंग को ट्रक से यहां तक लाया गया। इस शिवलिंग को बिहार पहुंचने में 45 दिन लग गए।
बता दें कि, शिवलिंग को 21 नवंबर को तमिलनाडु के महाबलीपुरम से पूर्वी चंपारण के लिए रवाना किया गया था, जो कि तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से होते हुए यहां तक पहुंचा।
कहां होगी शिवलिंग की स्थापना
इस शिवलिंग को स्थापित करने के लिए बिहार के पूर्वी चंपारण में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कराया गया है। वहीं इस शिवलिंग को पूरे विधि - विधान के साथ स्थापित किया जाएगा। बता दें कि, यह शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम में बनाया गया है। इसकी ऊंचाई लगभग 33 फीट है, उसका वजन 210 टन वजनी है।दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार पहुंचा. लोगों ने यूपी-बिहार के बॉडर पर भव्य स्वागत किया. तमिलनाडु से पूर्वी चंपारण ले जाया जा रहा शिवलिंग. pic.twitter.com/mK9vs1zV5i
— Bikash Kumar singh (@Bikashkrsing) January 3, 2026