अन्य

World Champion Indian Womens Team: भारतीय महिला टीम पहुंची दिल्ली, आज शाम को PM मोदी से करेंगी मुलाकात...

World Champion Indian Womens Team: विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के तीन दिन बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। टीम 5 नवंबर बुधवार की शाम पीएम मोदी के साथ डिनर करेगी। Read More: Women’s ODI WC 2025 Result: सालों का इंतजार खत्म, भारतीय महिलाओं ने वर्ड कप का खिताब जीतकर रचा इतिहास! बता दे भातीय महिला खिलाड़ी मुंबई से स्पेशल फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस...

वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला टीम जब दिल्ली रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, तो खिलाड़ियों और हेड कोच अमोल मजूमदार को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों को विदा करने पहुंचे थे। हालांकि, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के स्पेशल एविएशन टर्मिनल (GA) पर सुरक्षा कारणों से आम लोगों की एंट्री की अनुमति नहीं दी गई थी। वहां सिर्फ मीडिया कर्मियों को मौजूद रहने की इजाजत थी।

पीएम मोदी को क्या दें गिफ्ट? टीम में चर्चा...

टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी मिलकर तय करेंगी कि प्रधानमंत्री मोदी को बतौर टीम क्या गिफ्ट दिया जाए — टीम की साइन की हुई जर्सी या बैट इनमें से एक विकल्प हो सकता है।

पीएम मोदी ने दी थी खिलाड़ियों को बधाई...

वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेफॉर्म में महिला खिलाड़ियों को बधाई देते हुए लिखा था कि - “ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फ़ाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फ़ाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा रहा। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।”

चार्टर फ्लाइट से दिल्ली पहुंची भारतीय महिला टीम....

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मुंबई से दिल्ली लाने के लिए Star Air एयरलाइन की एक विशेष चार्टर फ्लाइट (S5-8328) चलाई गई। यह बेंगलुरु स्थित रीजनल एयरलाइन हाल ही में संपन्न महिला वर्ल्ड कप 2025 में हिस्सा लेने वाली कई टीमों के लिए भी चार्टर सेवाएं संचालित कर चुकी है। इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से किया था। दिल्ली पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ी सीधे होटल रवाना हो गईं। कार्यक्रम के अनुसार, आज शाम टीम पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी, जिसके बाद खिलाड़ी अपने-अपने शहरों के लिए रवाना होंगी। टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा दिल्ली में रुकने के बजाय नागालैंड रवाना होंगी, जहां वे इंटर-जोनल महिला T20 टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन की कप्तानी करेंगी।

BCCI ने टीम को दिया 51 करोड़ का इनाम

BCCI ने भारतीय महिला टीम के लिए 51 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है। बोर्ड अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा – “यह ऐतिहासिक जीत टीम की हिम्मत, प्रतिभा और एकजुटता का प्रतीक है। खिलाड़ियों ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।”

साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारत बना वर्ल्ड चैंपियन

विवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने रसाउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता।

भारत की पारी

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए। शेफाली वर्मा – 87 रन दीप्ति शर्मा – 58 रन स्मृति मंधाना – 45 रन ऋचा घोष – 34 रन साउथ अफ्रीका की ओर से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट झटके।

साउथ अफ्रीका की पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 101 रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट और शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। शेफाली वर्मा: प्लेयर ऑफ द फाइनल दीप्ति शर्मा: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट