Violence erupts again in Bangladesh: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है... राजधानी ढाका समेत कई बड़े शहरों में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब इंकलाब मंच के प्रवक्ता और प्रमुख आंदोलनकारी शरीफ उस्मान हादी की मौत की खबर सामने आई..
[caption id="attachment_123247" align="alignnone" width="300"]
विरोध प्रदर्शन शुरू[/caption]
देर रात से ही ढाका में विरोध प्रदर्शन शुरू
जिसके बाद सिंगापुर में इलाज के दौरान गुरुवार को हादी के निधन के बाद देर रात से ही ढाका में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गए.
Violence erupts again in Bangladesh: अंग्रेजी अखबार डेली स्टार के दफ्तरों पर हमला किया
[caption id="attachment_123248" align="alignnone" width="300"]
विरोध प्रदर्शन शुरू[/caption]
बता दें की हिंसक प्रदर्शनकारियों ने ढाका के करवान बाजार इलाके में स्थित देश के सबसे बड़े बांग्ला अखबार प्रथम आलो और अंग्रेजी अखबार डेली स्टार के दफ्तरों पर हमला कर दिया.
बाद में सुरक्षित बाहर निकाला गया
जहा प्रदर्शनकारियों ने इमारतों में जमकर तोड़फोड़ की, फर्नीचर और दस्तावेज बाहर निकालकर आग के हवाले कर दिया. जहा स्थानीय मीडिया के मुताबिक,
हमले के वक्त कई पत्रकार और कर्मचारी इमारत के भीतर फंसे हुए थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाला गया.
अवामी लीग के दफ्तर पर हमला
जानकारी के अनुसार.. हिंसा सिर्फ ढाका तक सीमित नहीं रही. राजशाही में प्रदर्शनकारियों ने अवामी लीग के दफ्तर को आग लगा दी.
इसके अलावा चटगांव में भारतीय उच्चायोग के कार्यालय के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.. और भारत-विरोधी तथा अवामी लीग-विरोधी नारे लगाए.
Violence erupts again in Bangladesh: शाहबाग चौराहे पर जुटी भीड़
प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया और सरकार पर शरीफ उस्मान हादी की सुरक्षा में नाकाम रहने का आरोप लगाया.. पहले प्रदर्शन शांत रहा प्रदर्शन कुछ ही देर में हिंसक हो गया और कई इलाकों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं.
मामला कैसे भड़का
[caption id="attachment_123249" align="alignnone" width="300"]
विरोध प्रदर्शन शुरू[/caption]
पुरा मामला 12 दिसंबर को ढाका के बिजॉयनगर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावरों ने शरीफ उस्मान हादी के सिर में गोली मार दी थी. गंभीर रूप से घायल हादी को पहले ढाका के अस्पताल में भर्ती कराया गया,
लेकिन हालत नाजुक होने के कारण 15 दिसंबर को एयर एंबुलेंस से सिंगापुर रेफर किया गया. जहा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जिसके बाद मामला भड़क गया.
अंतरिम सरकार की अपील, राष्ट्रीय शोक की घोषणा
देश में फैलती हिंसा को देखते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने ढाका में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई.. और लोगों से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की.