देश-विदेश
करूर हादसे के बाद विजय की बड़ी रैली, पिस्तौल लेकर पहुंचा शख्स, भीड़ बेकाबू
Vijay Puducherry Rally Pistol Incident: तमीलनाडू में हुए करूर हादसे के बाद TVK की बड़ी रैली आयोजित हुई।पुडुचेरी स्थित उप्पलम के एक्सपो ग्राउंड में विजय ने DMK पर जमकर निशाना साधा। वहीं रैली में एक शख्स पिस्तौल लेकर पहुंचा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस ने कहा कि वह एक निजी सुरक्षा कर्मचारी है जो देर से आया था और उसके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। हालांकि, उसने यह बताने से इनकार कर दिया कि वह किसकी सुरक्षा में लगा था। [caption id="attachment_121266" align="alignnone" width="629"]रैली में भीड़ बेकाबू
वहीं दूसरी तरफ, एक्टर विजय की रैली में भीड़ बेकाबू हो गई। रैली में सिर्फ 5,000 लोगों की अनुमति दी गई थी। लेकिन, बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। युवक-युवतियां और महिलाएं बैरिकेड फांदकर अंदर घुस गई। लोग विजय की एक झलक पाने के लिए पेड़ों पर भी चढ़ गए। भीड़ काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।Vijay Puducherry Rally Pistol Incident: 41 लोगों की हुई थी मौत
बता दे कि, 27 सितंबर को करूर में TVK की रैली में भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद विजय की यह पहली जनसभा थी। वहीं तमिलनाडु सरकार ने विजय को रैलियां निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। Read More: भगदड़ के बाद पहली बार विजय की सभा, चुनाव प्रचार किया शुरू, DMK पर लगाए आरोपविजय ने DMK पर साधा निशाना
Vijay Puducherry Rally Pistol Incident: विजय ने रैली को संबोधित करते हुए DMK पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि DMK पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि उनका काम ही लोगों को धोखा देना है। विजय ने पुदुचेरी के लोगों से कहा कि वे TVK को मौका दें और उन्हें वैसा न ठुकराएं जैसा कुछ लोग तमिलनाडु में करते हैं।एक्टर विजय ने यह भी कहा कि प्रशासनिक तौर पर भले तमिलनाडु और पुदुचेरी अलग हों, लेकिन भावना से दोनों एक ही हैं और दोनों के लोगों के बीच का रिश्ता कभी अलग नहीं हो सकता।என் நெஞ்சில் குடியிருக்கும் புதுச்சேரி மாநில மக்களுக்கு என் அன்பான வணக்கம். எல்லைகள் கடந்து, மொழியாலும் மனத்தாலும் எப்போதும் இணைந்திருக்கும் நாம், ஒரு புதிய அரசியல் வரலாற்றுக்கான அத்தியாயத்தை இன்று புதுச்சேரி மண்ணில் தொடங்கியிருக்கிறோம். நிலப் பரப்பிலும், நிர்வாகக்…
— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) December 9, 2025