देश-विदेश
दिल्ली में VHP ने बांग्लादेश हाई कमिशन को घेरा, बांग्लादेश विदेश मंत्रालय दी तीखी प्रतिक्रिया
VHP Bangladesh Protest Delhi: बांगलादेश में हुए भारतीय हिंदू युवक दीपु चंद्र की हत्या को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। इसको लेकर दिल्ली में हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। बांग्लादेश हाई कमिशन के सामने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
बता दे कि, बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी और बेरहमी से जला दिया गया था। इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमिशन के सामने प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार को लेकर पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया से लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया जा रहा है। https://youtube.com/shorts/KuA1HMt4hYE?si=vExKe5aOr2LtjGsqबांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या
बांग्लादेश में हादी की हत्या के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान दास को पकड़ कर उसकी हत्या कर शव को चौराहे पर टांगकर पहले लाठियां मारी फिर जला दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके विरोध में भारत में हिंदू संगठनों ने विरोध किया। नेपाल में भी इस घटना के खिलाफ जमकर विरोध हुआ था। [caption id="attachment_124102" align="alignnone" width="651"]VHP Bangladesh Protest Delhi: बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर बांग्लादेश में मारे गए हिंदू युवक और वहां हिंदुओं पर हो रहे है अत्याचार का विरोध किया, और पड़ोसी देश में हो रहे अत्याचार रोकने की मांग की। [caption id="attachment_124103" align="alignnone" width="655"]दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ें
इस प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया। यह एक हफ्ते में दूसरी बार है, जब भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया गया हो। बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भारत विरोधी प्रदर्शनों और फिर मैमन सिंह जिले में दीपू चंद्र की मॉब लिंचिंग को लेकर दोनों देशों के रिश्ते काफी बिगड़ गए हैं।
View this post on Instagram