देश-विदेश
‘साहिबजादे राष्ट्र का गौरव हैं’ वीर बाल दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश
नई दिल्ली। वीर बाल दिवस के अवसर पर PM मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें भारत की आत्मा साहस और शौर्य का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में भी साहिबजादों ने जिस दृढ़ता और आस्था के साथ अत्याचार का सामना किया. वह पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा है । प्रधानमंत्री साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
Read More:- Raipur Nagpur train cancellation: 26-29 दिसंबर तक 21 ट्रेनें रद्द, यात्री चेक कर ले लिस्ट
वीर बाल दिवस पर PM मोदी: ‘वे बहुत छोटे थे लेकिन उनका साहस विशाल था’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साहिबजादे उस समय बहुत कम उम्र के थे, लेकिन मुगल सत्ता की क्रूरता ने उनकी मासूमियत को भी नहीं बख्शा उन्होंने कहाऔरंगजेब जानता था कि भारत को डराने के लिए भारतीयों के मनोबल को तोड़ना जरूरी है। इसी सोच के तहत साहिबजादों को निशाना बनाया गया। लेकिन वह यह भूल गया कि गुरु गोविंद सिंह जी और उनके साहिबजादे साधारण नहीं थे, वे त्याग और तपस्या की जीवंत मिसाल थे
सत्य बनाम अत्याचार की लड़ाई
प्रधानमंत्री ने कहा कि चारों साहिबजादों का संघर्ष केवल सत्ता के खिलाफ नहीं था, बल्कि यह सत्य और असत्य, धर्म और कट्टरता के बीच की लड़ाई थी उन्होंने कहा कि माता गुजरी जी गुरु गोविंद सिंह जी और साहिबजादों का साहस आज भी हर भारतीय को मानसिक और नैतिक शक्ति देता है।सोशल मीडिया पर भी दी श्रद्धांजलि
वीर बाल दिवस की सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखावीर बाल दिवस श्रद्धा का दिन है। यह दिन साहिबजादों के बलिदान, माता गुजरी जी की अडिग आस्था और गुरु गोविंद सिंह जी की अमर शिक्षाओं को स्मरण करने का अवसर है।उन्होंने कहा कि साहिबजादों का जीवन आने वाली पीढ़ियों को साहस, सत्यनिष्ठा और दृढ़ विश्वास की राह दिखाता रहेगा.