देश-विदेश
वायु शक्ति 2026: जैसलमेर की धरती पर गरजेंगे 100 से ज्यादा फाइटर जेट
indian air force: सीमा के पास एक बार फिर भारतीय वायुसेना की ताकत आसमान में गूंजने वाली है। ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर 27 फरवरी को वायुसेना अपना सबसे बड़ा और इस साल का पहला वायु सैन्य अभ्यास करने जा रही है। नाम है ‘वायु शक्ति 2026’, और इसकी मेज़बानी राजस्थान के जैसलमेर इलाके में होगी. रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इस अभ्यास में वायुसेना अपनी लगभग पूरी ऑपरेशनल क्षमता मैदान में उतारने जा रही है, जिसमें 100 से अधिक एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे।
indian air force: वेस्टर्न और साउथ-वेस्टर्न कमांड पूरी तरह अलर्ट
वायु शक्ति 2026 में भारतीय वायुसेना के वेस्टर्न और साउथ-वेस्टर्न एयर कमांड से जुड़े एयरबेस और उनके सभी प्रमुख असेट्स शामिल किए जा रहे हैं। सभी यूनिट्स को पहले ही पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है। सीमा के नज़दीक होने के चलते यह अभ्यास रणनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है।indian air force: प्रचंड भी दिखाएगा अपनी ताकत
ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे लगभग सभी प्रमुख लड़ाकू विमान इस अभ्यास का हिस्सा होंगे।- राफेल
- सुखोई-30 एमकेआई
- तेजस
- मिग-29
- जगुआर
- मिराज-2000
- हॉक एयरक्राफ्ट