देश-विदेश
Vande Bharat Express: 7 नवंबर से खजुराहो से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, देखें टाइम टेबिल
भारतीय रेलवे 7 नवंबर से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को एक नई सौगात देने जा रहा है। इस दिन खजुराहो से वाराणसी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। यह ट्रेन न केवल दो ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगी।
एक साथ 3 नई वंदे भारत ट्रेनें
रेलवे के मुताबिक, 7 नवंबर को देश को एक साथ तीन नई वंदे भारत ट्रेनें मिलने जा रही हैं। इनमें खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। तीनों ट्रेनें सप्ताह में छह दिन चलेंगी और गुरुवार को रखरखाव के लिए बंद रहेंगी।वंदे भारत का टाइम टेबल
रेलवे द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, 26422 वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह 5:25 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 26421 खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:20 बजे खजुराहो से चलेगी और रात 11:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी।- ये रहेगे स्टॉपेज होंगे
- वाराणसी
- विंध्याचल
- प्रयागराज छिवकी
- चित्रकूट धाम
- बांदा
- महोबा
- खजुराहो