देश-विदेश
वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी स्टेशन पर मारपीट: भाजपा विधायक के समर्थकों पर आरोप
vande bharat express latest news: दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक्जीक्यूटिव कोच में एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में 7-8 लोगों पर एक यात्री को पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ये लोग उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की बबीना विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजीव सिंह के समर्थक थे। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवहार पर सवाल खड़े किए हैं।
vande bharat[/caption]
इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। X पर एक पोस्ट में कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस घटने की निंदा करते हुए लिखा, "वंदे भारत ट्रेन में बुज़ुर्ग यात्री ने 49 नंबर सीट एक्सचेंज करने से इनकार किया — बबीना के BJP विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने झाँसी स्टेशन पर पीटा! नाक से खून निकल आया... ये है 'सुशासन' की असलियत?" इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं।