देश-विदेश
उत्तराखंड की मंत्री के पति के बयान पर बवाल, महिला आयोग ने लिया संज्ञान
Bihar Girls Remark: ‘बिहार में 20–25 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां’
उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर ऐसा बयान सामने आया है, जिसने न सिर्फ सियासी गलियारों में बल्कि समाज के हर वर्ग में नाराजगी पैदा कर दी है. महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं ।Bihar Girls Remark: मंच से किया शर्मनाक बयान
यह मामला अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा सीट का है,भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गिरधारी लाल साहू एक युवा कार्यकर्ता से उसकी शादी को लेकर मजाक करते हैं. वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैंलड़की हम तुम्हारे लिए बिहार से ले आते हैं। बिहार में 20–25 हजार में मिल जाती हैइतना ही नहीं, वे आगे उस कार्यकर्ता से कहते हैं कि वह उनके साथ चले, वे उसकी शादी करवा देंगे. यह बयान सुनते ही वहां मौजूद लोग असहज होते नजर आते हैं, जबकि वीडियो सामने आने के बाद विवाद और तेज हो गया ।