अन्य
यूपी में मकर संक्रांति पर 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश: योगी सरकार ने बदला फैसला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के अवकाश को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए अपने पहले के आदेश में बदलाव कर दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे पहले जारी की गई अवकाश सूची में 14 जनवरी को केवल निर्बंधित (ऑप्शनल) अवकाश रखा गया था। यानी कर्मचारी अपनी इच्छा से इस दिन छुट्टी ले सकते थे, लेकिन यह अनिवार्य नहीं थी। यह सूची 17 नवंबर 2025 को जारी की गई थी ।