अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

ट्रम्प का चीन दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन के लिए चीन पहुंचे हैं। ट्रंप की 2017 में हुई पिछली चीन यात्रा के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है। करीब 8 साल बाद कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चीन पहुंचा है। 

बेटे-बहू साथ

ट्रंप का विमान बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया, जहां चीन की उपराष्ट्रपति हान जेंग ने उन्हें रिसीव किया। हान जेंग को शी जिनपिंग का भरोसेमंद माना जाता है और वे पिछले साल ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। ट्रम्प के एयर फोर्स वन से उतरते वक्त करीब 300 बच्चे नीले और सफेद रंग की यूनिफॉर्म में एयरपोर्ट पर मौजूद थे। ट्रम्प के साथ उनके बेटे एरिक और बहू लारा ट्रम्प भी मौजूद थे।

ईरान युद्ध पर बात

इस दौरान मंदारिन भाषा में ‘वेलकम’ के नारे लगाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ट्रम्प के बीच गुरुवार और शुक्रवार को अलग-अलग दौर की बातचीत होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ताइवान, रेयर अर्थ मिनरल्स, AI और ईरान युद्ध जैसे मुद्दों पर बात होने की संभावना है। ट्रम्प 15 मई तक बीजिंग में रहेंगे। यह 2017 के बाद उनका पहला चीन दौरा है।