विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी
तमिलनाडु में थलापति की सरकार बनने जा रही है। TVK प्रमुख विजय कल यानी शनिवार की सुबह 11 बजे CM पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही तमिलनाडु को विजय के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। आज दिनभर चली सियासी हलचल के बाद आखिरकार देर शाम को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।
कल शपथ ले सकते है विजय
विजय को सरकार बनाने की मंजूरी दे दी गई है। विजय कल CM पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा विजय ने लोकभवन में लगातार तीसरे दिन राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने TVK, कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK के कुल 118 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा।
बहुमत का आकड़ा पार
बता दे, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 234 में से 108 सीटें जीती हैं। इनमें 2 सीटों पर विजय जीते हैं। उन्हें 1 सीट छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में कुल विधायक 107 हैं। कांग्रेस के 5 और CPI, CPI(M), VCK के 2-2 विधायकों के समर्थन से TVK ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया। इससे पहले थलापति विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते।