देश-विदेश
तेजस्वी यादव को CM फेस घोषित करने पर बयानबाज़ी, चिराग बोले - केवल मुस्लिम वेट बैंक, तेजस्वी ने किए वादें
Bihar Election Tejaswi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। महागठबंधन ने अपने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर दी है। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री फेस और मुकेश सहनी को डिप्टी मुख्यमंत्री फेस घोषित किया गया है। इस घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) नेता चिराग पासवान ने महागठबंधन पर कड़ा हमला बोला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। यह संवाद बीजेपी के चुनाव प्रचार को और मजबूत बनाने का एक प्रयास माना जा रहा है। पूरी खबर...
चिराग पासवान का हमला
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन केवल अपना वोट बैंक बनाए रखने के लिए ये चेहरे घोषित कर रहा है। उन्होंने कहा,वे मुसलमानों के बारे में बात करते हैं, लेकिन जब उन्हें प्रतिनिधित्व देने की बात आती है, तो वे कुछ नहीं देते।चिराग पासवान ने महागठबंधन के डिप्टी CM चेहरे मुकेश सहनी पर भी निशाना साधा। उनके अनुसार, मुकेश सहनी अपने समुदाय के लोगों को प्रतिनिधित्व देने की परवाह नहीं करते हैं। चिराग पासवान ने कहा,
जो लोग चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकले हैं, वे बिहारियों के लिए कैसे काम करेंगे? महागठबंधन में लड़ाई केवल उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए है।
Bihar Election Tejaswi Yadav: मोदी की जनसभाएं
इधर, बीजेपी और NDA ने बिहार में चुनाव प्रचार को और तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभा करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक सप्ताह में दूसरी बार बिहार का दौरा कर रहे हैं। अमित शाह आज सीवान और बक्सर में जनसभा करेंगे। इससे पहले गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। राज्य में चुनावी गतिविधियाँ लगातार बढ़ रही हैं और हर राजनीतिक दल अपनी ताकत और रणनीति दिखाने में जुटा है।नीतीश कुमार का इशारों में हमला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "वोटिंग से कुछ दिन पहले जीविका दीदियों और बिहार की आधी आबादी का हितैषी दिखने की कोशिश कर रहे हैं। ये जीविका दीदियों के नाम पर अपने व अपने परिवार की ‘आजीविका’ तलाश रहे हैं। चांद-तारे तोड़ लाने की बात कर रहे हैं।" नीतीश कुमार की इस टिप्पणी से साफ है कि बिहार के मुख्यमंत्री ने महागठबंधन के CM फेस पर भी राजनीति की जंग तेज़ कर दी है।सालाना टर्नओवर : 3 करोड़ रुपये मुनाफा : 50 लाख रुपये सरकार को टैक्स : 15 लाख रुपये स्थान : मुजफ्फरपुर व्यवसाय : 44 जीविका दीदियों का क्लाउड किचन अपनी मेहनत, धैर्य और इच्छाशक्ति से अपने परिवार, समाज और बिहार को संवारने वाली ऐसी करोड़ों जीविका दीदियां हम सबके लिए प्रेरणास्रोत… pic.twitter.com/J3VU3UdSIV
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 23, 2025