देश-विदेश

हड़ताल के बीच Swiggy-Zomato ने की भारी-भरकम इंसेंटिव की घोषणा, नए साल पर फूड डिलीवरी हो सकती है ठप

Swiggy Zomato Strike Incentives: नए साल के जश्न के बीच फूड डिलीवरी कंपनियों Swiggy और Zomato ने अपने डिलीवरी पार्टनर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। हाल ही में गिग वर्कर्स यूनियन कम वेतन और सुविधाओं के अभाव में 31 दिसंबर को हड़ताल पर बैठ गए थे। 

1 लाख डिलीवरी पार्टनर्स हड़ताल पर

देशभर में स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकइट, जेप्टो, अमेजन और फ्लिपकार्ट के डिलीवरी पार्टनर्स और वर्कर्स सैलरी स्ट्रक्चर और 10 मिनट की फास्ट डिलीवरी पॉलिसी को हटाने की मांग कर रहे है। इस हड़ताल में देशभर के लगभग 1 लाख डिलीवरी पार्टनर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह हड़ताल तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के नेतृत्व में की जा रही है। इसके साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली NCR, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कई यूनियन भी इस आंदोलन में शामिल हैं।  [caption id="attachment_125758" align="alignnone" width="620"] Swiggy-Zomato ने की भारी-भरकम इंसेंटिव की घोषणा[/caption]

भारी-भरकम इंसेंटिव की घोषणा

Swiggy Zomato Strike Incentives: इसी बीच न्यू ईयर पर ऑर्डर्स की भारी मांग को पूरा करने के लिए कंपनियों ने भारी-भरकम इंसेंटिव की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य डिलीवरी पार्टनर्स के गुस्से को कम करना और साल के आखिरी दिन सेवाओं को सुचारू रूप से चालू रखना है।

एक दिन में 3000 की कमाई का वादा

Zomato ने अपने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक के पीक आवर्स के लिए विशेष भुगतान योजना पेश की है। कंपनी इस दौरान हर ऑर्डर पर 120 से 150 रुपये तक का भुगतान करेगी, जिससे कर्मचारियों को राहत मिली है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म ने ऑर्डर उपलब्धता के आधार पर एक दिन में 3000 रुपये तक की कमाई का वादा भी किया है।

Swiggy Zomato Strike Incentives: Swiggy का बोनस 

इधर Swiggy ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए अपने पार्टनर्स को कुल 10,000 रुपये तक कमाने का बड़ा मौका दिया है। न्यू ईयर ईव पर पीक ऑवर्स के दौरान कर्मचारी केवल कुछ घंटों की मेहनत से 2,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा बोनस प्राप्त कर सकेंगे। इस भारी प्रोत्साहन राशि के जरिए कंपनी हड़ताल के असर को पूरी तरह बेअसर करने की कोशिश कर रही है। दोनों कंपनियों ने डिलीवरी पार्टनर्स को राहत देते हुए फिलहाल ऑडर्स कैंसिल या रिजेक्ट करने पर लगने वाले पेनल्टी शुल्क हटा दिए हैं। इससे अनियमित ऑर्डर फ्लो के दौरान पार्टनर्स को होने वाले नुकसान का डर पूरी तरह खत्म हो जाएगा।