देश-विदेश
सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन, सबसे कम उम्र के थे राज्यपाल
Sushma Swaraj husband passes away: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और BJP सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल्ली BJP ने इस खबर की पुष्टि की।
BJP सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल[/caption]
। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत कई केंद्रीय मंत्री उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे[/caption]
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने X पर लिखा- पापा स्वराज कौशल जी, आपका स्नेह, आपका अनुशासन, आपकी सरलता, आपका राष्ट्रप्रेम और आपका अपार धैर्य मेरे जीवन की वह रोशनी हैं जो कभी मंद नहीं होगी।
आज होगा अंतिम संस्कार
स्वराज कौशल प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ताओं में गिने जाते थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति और कानून के क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। वह मिजोरम के पूर्व राज्यपाल भी रहे। उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। [caption id="attachment_120327" align="alignnone" width="701"]Sushma Swaraj husband passes away: सबसे कम उम्र के राज्यपाल
स्वराज कौशल देश के इतिहास में सबसे कम उम्र में राज्यपाल बनने वाले शख्स भी थे। 1990 में स्वराज कौशल मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया था। उस वक्त उनकी उम्र 37 साल थी। इसके अलावा कौशल 1998 से 2004 तक हरियाणा से राज्यसभा सांसद रहे। और सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट रहे। इस दौरान उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल केस भी लड़े।अंतिम दर्शन करने आए मंत्री
Sushma Swaraj husband passes away: निधन के बाद दिल्ली में बेटी बांसुरी स्वराज के घर पर स्वराज कौशल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत कई केंद्रीय मंत्री उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।/ [caption id="attachment_120329" align="alignnone" width="603"]पापा स्वराज कौशल जी, आपका स्नेह, आपका अनुशासन, आपकी सरलता, आपका राष्ट्रप्रेम और आपका अपार धैर्य मेरे जीवन की वह रोशनी हैं जो कभी मंद नहीं होगी। आपका जाना हृदय की सबसे गहरी पीड़ा बनकर उतरा है, पर मन यही विश्वास थामे हुए है कि आप अब माँ के साथ पुनः मिल चुके हैं, ईश्वर के सान्निध्य… pic.twitter.com/imqpUb2DMS
— Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) December 4, 2025