Sonamarg Avalanche: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से एक भयावह वीडियो सामने आया है। CCTV में पहाड़ों से अचानक टूटकर गिरता एक विशाल बर्फीला सैलाब नजर आया। एवलांच में अब-तक किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। कई होटलों को नुकसान पहुंचा है।
सोगमर्ग में आया बर्फीला तूफान
अधिकारियों ने बताया कि एवलांच रात 10.12 बजे मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग रिजॉर्ट में हुआ। बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि वे हर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और अन्य पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके देखते हुए मौसम विभाग ने कई इलाकों में एवलांच का अलर्ट जारी किया था।
[caption id="attachment_130953" align="alignnone" width="516"]
सोनमर्ग में आया भयानक बर्फीला तूफान[/caption]
Sonamarg Avalanche: हिमस्खलन की चेतावनी जारी
जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गंदरबल, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामूला, कुलगाम और कुपवाड़ा सहित कश्मीर के 11 जिलों और जम्मू क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी और रामबन में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी।
https://youtube.com/shorts/SOlUBwISQtc?si=MrrqSIskBJBlFfzr
58 फ्लाइट्स कैंसिल
Sonamarg Avalanche: भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद रहा। इसके साथ श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स रद्द हो करनी पड़ी। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इमरजेंसी सेवाओं और सशस्त्र बलों की आवाजाही में भी रुकावट आई। अधिकारियों ने बताया कि बचाव और सड़क साफ करने का अभियान लगातार जारी है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर, आने वाली 29 और जाने वाली 29 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। अधिकारियों का कहना है कि लगातार बर्फबारी के कारण रनवे ऑपरेशन के लिए असुरक्षित हो गया था।
[caption id="attachment_130954" align="alignnone" width="627"]
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद र[/caption]
हेल्पलाइन नंबर जारी
जिला प्रशासन और पुलिस ने जनता की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
मौसम विभाग ने अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी और कुछ इलाकों में गरज या तेज हवाओं की आशंका जताई है।