देश-विदेश
अमेरिका भारत के पीछे क्यों पड़ा? ट्रंप जानबूझकर भारत को बना रहा निशाना
Why Trump is Targeting India: अमेरिका और भारत के बीच काफी वक्त से तनातनी चल रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारतीय प्रोडक्ट पर 50% शुल्क लगाया। इसके अलावा रूसी तेल खरीदने पर 25% का दंडात्मक शुल्क भी लगाया गया। सिर्फ टैक्स ही नहीं, अमेरिका की नई ‘Immigration Policy’ से भी भारत काफी परेशान है। पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष खत्म करने का दावा भी किया था। अब सवाल ये है कि अमेरिका भारत के पीछे क्यों पड़ा है?
ट्रंप जानबूझकर भारत को बना रहा निशाना
ट्रंप 2.0 के दौरान अमेरिका ने जान बूझकर भारत को निशाना बनाया, 50% का टैरिफ लगाया, आतंकवादियों के समर्थक पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को गले लगाया और दक्षिण एशिया में भारत का कई बार 'अपमान' करते हुए पाकिस्तान को प्राथमिकता दी। [caption id="attachment_130697" align="alignnone" width="575"]साम, दाम, दंड, भेद की नीति
Why Trump is Targeting India: डोनाल्ड ट्रंप, देशों की संप्रभुता में यकीन नहीं रखते, वो अपने राजनीतिक और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने के लिए साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप शक्तियों के बंटवारे, नियंत्रण और संतुलन के सिद्धांतों का सम्मान नहीं करते, जो अमेरिकी संविधान के सिद्धांत हैं।लोकप्रिय लोग ट्रंप के लिए खतरा
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप दूसरे देशों की ऐसी हस्तियों को अपने ग्लोबल वर्चस्व के लिए खतरा समझते हैं, जो अपने क्षेत्रों में ज्यादा ताकतवर हैं। उन्हें लगता है कि ऐसे नेताओं के रहते वो अपने अंतर्राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकेंगे, इसीलिए ऐसे नेता उनके लिए खतरा हो सकते है। चीन के शी जिनपिंग और रूस के व्लादिमीर पुतिन को ट्रंप कंट्रोल नहीं कर सकते। लेकिन ट्रंप को लगता है कि वो भारत को आसानी से कंट्रोल कर सकते है।मोदी, ट्रंप से ज्यादा फेमस
मोदी, ट्रंप से ज्यादा फेमस रहे हैं, इसीलिए वो भारत को कमजोर बताने के लिए देश की अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनॉमी' बताते हैं। ट्रंप का सोचना है कि भारत कई मामलों में अमेरिका पर निर्भर है। क्योंकि काफी सारी वस्तुएं भारत अमेरिका से आयात-नियात करता है।Why Trump is Targeting India: दिक्कत में अमेरिका
अमेरिका चाहे अपने आप को बहुत ताकतवर दिखाता हो लेकिन अमेरिका अभी काभी दिक्कतों का सामना कर रहा है। अमेरिका की वर्तमान आर्थिक समस्याएं- अमेरिका वर्तमान में 4 बड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है। 38.5 ट्रिलियन डॉलर का भारी कर्ज, Inflation, डॉलर का रिजर्व करेंसी के रूप में कमजोर होना, और चीन की चुनौती।
- अमेरिका का वार्षिक घाटा लगभग 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जिसमें से लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर केवल ब्याज चुकाने में जाता है।
- अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है। जिसे कम करना जरूरी है, क्योंकि यदि ब्याज दरें 1% भी गिरती हैं, तो इससे अमेरिका के 300 बिलियन डॉलर बच सकते हैं।