देश-विदेश
6 राज्यों में बढ़ी SIR की समय सीमा, जानें कौन-कौनसे राज्य शामिल?
SIR deadline extension states: चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में मतदाता सूची में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन की समय सीमा बढ़ा दी है। इनमें उत्तरप्रदेश के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और अंडमान शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 6 राज्यों/UT के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर से मिली रिक्वेस्ट के आधार पर, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने इन 6 राज्यों में इलेक्टोरल रोल के चल रहे SIR के शेड्यूल में बदलाव किया है।
SIR की नई तारीख
आखरी समय सीमा 11 दिसंबर थी। जिसे बढ़ाकर 19 दिसंबर किया गया है। वहीं UP में ड्राफ्ट रोल के प्रकाशित होने की नई तारीख 26 दिसंबर की बजाय 31 दिसंबर होगी।इससे पहले चुनाव आयोग ने केरल के लिए आखिरी तारीख 11 दिसंबर से बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दी थी। [caption id="attachment_121667" align="alignnone" width="532"]SIR deadline extension states: इन राज्यों में आज खत्म हो जाएगा SIR
पहले के बदले हुए शेड्यूल में, इन 6 राज्यों/UT के लिए गिनती का समय 11 दिसंबर तक था और ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल के पब्लिकेशन की पहले की तारीख 16 दिसंबर थी। गोवा, गुजरात, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के लिए गिनती का समय आज, यानी 11 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। इन राज्यों के लिए ड्राफ़्ट इलेक्टोरल रोल 16 दिसंबर को पब्लिश किए जाएंगे।Read More: MP News Update : SIR…10 दिन में 6 बीएलओ की मौत
View this post on Instagram