देश-विदेश

मोदी-मेलोनी की मुलाकात, ट्रंप-पुतिन और शी जिनपिंग नहीं हुए शामिल

SA G20 Summit Modi: दक्षिण अफ्रीका की धरती पर पहली बार आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में दुनिया की बड़ी शक्तियों के नेता पहुंच चुके हैं, और इस बार अमेरिका की गैरमौजूदगी में पहली बार नेताओं ने घोषणा पत्र पर मुहर लगाई। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा की सरकार ने अमेरिकी बहिष्कार और केवल एकतरफा बयान जारी करने के दबाव के बावजूद भी, बाकी G20 सदस्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया और एक घोषणा को अंतिम रूप दिया। राष्ट्रपति रामाफोसा ने पहले कहा था, ‘हम डरेंगे नहीं’। 

मोदी और मेलोनी की मुलाकात 

पीएम मोदी ने भी G20 समिट में हिस्सा लिया, पीएम का यहां जोरदार स्वागत किया गया। मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा समेत कई वर्ल्ड लीडर्स के साथ मुलाकात की। PM मोदी ने समिट के पहले सेशन को संबोधित किया। [caption id="attachment_118445" align="alignnone" width="558"] मोदी और मेलोनी की मुलाकात[/caption]

SA G20 Summit Modi: ट्रंप-पुतिन नहीं हुए शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस समिट में हिस्सा नहीं लिया। यूक्रेन युद्ध को लेकर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ऐसे में यहां उनकी गिरफ्तारी का डर है। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी समिट में शामिल नहीं हुए।   Read More: अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद खत्म? अमेरिका टैरिफ घटाए तो भारत भी टैक्स कम करने को तैयार

भारत ने दिलाई थी सदस्यता

SA G20 Summit Modi: साउथ अफ्रीका में हो रही इस G20 समिट भारत के लिए बेहद खास है क्योंकि 2023 में अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का सदस्य बनवाया था। और अब पहली बार अफ्रीका में समिट हो रही है। इसके चलते सभी अफ्रीकी देशों में भारत का सम्मान बढ़ गया है। पीएम मोदी जब अफ्रीका पहुंचे तो स्थानीय कलाकारों ने उनके सम्मान में जमीन पर लेटकर स्वागत किया।