देश-विदेश
रूस का पैसेंजर प्लेन लैंडिंग से पहले क्रैशः 50 की मौत की आशंका
रूस का पैसेंजर विमान चीन बॉर्डर के पास क्रैश, सभी 50 यात्रियों की मौत की आशंका
रूस के पूर्वी इलाके अमूर क्षेत्र में एक बड़ा हवाई हादसा हुआ है। Angara एयरलाइंस का An-24 पैसेंजर विमान, जो खाबरोवस्क और ब्लागोवेशचेंस्क होते हुए टिंडा जा रहा था, लैंडिंग से कुछ ही मिनट पहले रडार से गायब हो गया। इस विमान में 43 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल थे।लोकेशन:
यह हादसा टिंडा शहर के पास हुआ, जो रूस की राजधानी मॉस्को से लगभग 6,600 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यह क्षेत्र चीन की सीमा के करीब है, जिससे यह हादसा और भी संवेदनशील बन गया है।क्या हुआ टेक्निकल एंगल से?
प्लेन ने टिंडा एयरपोर्ट पर पहली बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा दूसरी बार लैंडिंग के प्रयास में रडार से संपर्क टूट गया, विमान एक तय चेकपॉइंट पर भी नहीं पहुंचा, जो लैंडिंग से पहले का आखिरी ट्रैकिंग पॉइंट था ऐसा माना जा रहा है कि विमान घने जंगलों वाले इलाके या पर्वतीय क्षेत्र में क्रैश हुआ हो सकता हैअधिकारियों की प्रतिक्रिया
अमूर के गवर्नर वासिली ओरलोव ने टेलीग्राम पर पुष्टि करते हुए कहा:“विमान का संपर्क टूट गया है। सभी जरूरी संसाधन, खोजी टीमें और हेलीकॉप्टर रेस्क्यू मिशन में जुटे हुए हैं। हम आशा नहीं छोड़ रहे हैं।”हालांकि, अब तक किसी यात्री के बचने की पुष्टि नहीं हुई है। बचाव कार्य खराब मौसम और घने जंगलों की वजह से चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।