देश-विदेश

Tragic Incident in Rajasthan School:राजस्थान के स्कूल में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा,छत गिरने से 8 बच्चों की मौत

सिस्टम की भेंट चड़े मासूम..

Tragic Incident in Rajasthan School: 8 की मौत,35 छात्र मलवे में दबे... झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की इमारत ढहने से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हादसे के वक्त क्लास में मौजूद करीब 35 बच्चे मलबे में दब गए। ग्रमीणों ने तत्काल पहुंचकर मलवा हटा कर बच्चों को अस्पाताल पहुँचाने का कार्य किया। इस हादसे में 5 बच्चों की मौत की तत्काल दबने से व अन्य 3 की इलाज के दौरान हो चुकी है, जबकि 9 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है हादसे के वक्त स्कूल में 70 बच्चे मौजूद थे ।

घटना में 3 बड़ी लापरवाही :

  • बच्चों ने टीचर को बताया था की sir छत से कंकड़ गिर रहे थे पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया.
  • तीन दिन पहले 10 की छुट्टियां केंसल कर दि गाई थी गार्ड ने बताया की पहले दस की छुट्टी प्रस्तावित हुई थी पर एक दिन की छूट्टी के बाद फिर स्कूल लगने लगे थे.
  • कलेक्टर की जर्ज़र भवन की सूची में नहीं था स्कूल का नाम शामिल।
स्थानीय लोगों ने बताया आज प्रार्थना के समय सुबह से ही बारिस हो रही थी. इसलिए बच्चों को खुले मैदान की वज़ह स्कूल के कमरे में बैठा दिया गया जिसके बाद छत उन मासूमों के ऊपर गिर गयी.. छात्रा ने बताया पहले कंकड़ गिरे शिक्षक ने ध्यान नहीं दिया... गांव वालों ने बताया की हादसे के वक्त स्कूल में 2 टीचर भी मौजूद थे लेकिन वाह बाहर थे जिससे वे हादसे से बच गए।

शिक्षा विभाग ने 5 शिक्षकों को निलंबित किया है

इनमें हेड मास्टर मीणा गर्ग के अलावा जावेद अहमद, रामविलास लववंशी, कन्हैयालाल सुमन, बद्रीलाल लोधा को निलंवित किया गया है ।

रेसक्यू में जुटी टीम...

यह दर्दनाक हादसा दांगीपुरा थाना क्षेत्र के पिपलोदी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में हुआ, जहां पढ़ाई के दौरान अचानक स्कूल की छत भरभराकर गिर गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह इमारत काफी समय से जर्जर अवस्था में थी, इसके बावजूद स्कूल यहीं संचालित किया जा रहा था। घटना के बाद चारों ओर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

110 किमी दूर है गांव, मदद में लग रही देरी

पिपलोदी गांव झालावाड़ मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर है, ऐसे में राहत और मेडिकल टीमों को पहुंचने में देर लग रही है। लेकिन गांववालों की तत्परता से कई बच्चों की जान बच सकी है।

अस्पाताल में दिखा दर्दनाक मंजर

मनोहरथाना हॉस्पिटल के स्टाफ ने बताया कई बच्चों के सिर पर गंभिर चोट आयीं हैं । जैसे ही एंबुलेंस घायाल बच्चों को लेकर पहुंची उनके परिजन बच्चों को गोद मे लेकर भागते हुए नजर आए कई के माँ-बाप बिलख बिलख कर रोते दिखाई दिये ।

सीएम ने जताया दु:ख... जाँच के दिये निर्देश..

झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

 एक्स सीएम ने जताया दुख

Tragic Incident in Rajasthan School:राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं। read more: