देश-विदेश

राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड : जैसलमेर में तापमान 46 डिग्री पार

rajasthan heatwave breaks 7 year record weather alerts mp up bihar  एमपी-यूपी में बारिश, बिहार में आंधी-बिजली का अलर्ट

rajasthan heatwave breaks 7 year record weather alerts mp up bihar : नई दिल्ली, भारत: देश के कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। सोमवार को राजस्थान में गर्मी ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जैसलमेर में दिन का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अप्रैल माह में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 30 अप्रैल 2018 को जैसलमेर में तापमान 46.1 डिग्री रहा था।

राजस्थान में भीषण गर्मी

जैसलमेर के अलावा बाड़मेर में तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। जोधपुर में तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा समेत अन्य शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में दो दिन तक भीषण गर्मी रहेगी। 1 मई से आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो सकती है।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आज बारिश का अलर्ट है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी। मध्य प्रदेश में 2 मई तक और यूपी में 3 मई तक बूंदाबांदी होगी। लखनऊ में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएँ चल रही हैं। यूपी के 35 से ज्यादा जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे चला गया है।

बिहार और छत्तीसगढ़ में आंधी-बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। बिहार के 15 जिलों में येलो अलर्ट है। सोमवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश और आंधी के साथ ओले गिरे। बारिश के बाद तापमान में 7.3 डिग्री की गिरावट आई है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

केरल, कर्नाटक, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में काल वैशाखी का मौसम चल रहा है। वैसाखी के दिन सुबह के समय भारी तूफान, बिजली, गड़गड़ाहट के साथ बारिश होती है।

सिक्किम में पर्यटकों की आवाजाही के लिए नई समय सारिणी

सिक्किम में लगातार बारिश और भूस्खलन के बाद, मंगन जिले में एसपी कार्यालय ने पर्यटक वाहनों की आवाजाही के लिए नया समय जारी किया है। 30 अप्रैल से गंगटोक से मंगन या चुंगथांग जाने वाले पर्यटक वाहनों को दोपहर 2 बजे तक संकलांग या फिदांग बेली ब्रिज के माध्यम से संकलांग क्षेत्र को पार करना होगा।

चुंगथांग से गंगटोक जाने वाले वाहनों को अपराह्न 3:30 बजे तक संकलांग बेली ब्रिज पार करना होगा। यह आदेश 30 अप्रैल से लागू होगा तथा निर्धारित समय के बाद वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

Watch Now:-11 छक्के और 7 चौंके, 35 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक!  Raed More:- Bank Holiday : आज से अगले तीन दिन बैंक नहीं खुलेंगे, जानें क्यों!

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel