देश-विदेश
वोट चोरी नहीं, लोकतंत्र की डकैती हैः राहुल-लालू-तेजस्वी की हुंकार
बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ बिहार की ज़मीन से उठी एक हुंकार!
राहुल गांधी बोले ये संविधान को बचाने की जंग है
राहुल गांधी ने भीड़ के सामने बिना लपेटे कहाबीजेपी-आरएसएस संविधान मिटाने पर तुले हैं। देशभर में चुनावों की चोरी हो रही है। महाराष्ट्र में जीत का दावा था, लेकिन कुछ महीनों में हार कैसे हुई? क्योंकि 1 करोड़ नए वोटर 'जादू' से जुड़ गए।उन्होंने दावा किया कि बिहार में भी ऐसा ही कुछ हो रहा है ये SIR के नाम पर गरीबों के वोट काट रहे हैं, नए फर्जी वोट जोड़ रहे हैं। इलेक्शन कमीशन BJP से हलफनामा नहीं मांगता, लेकिन हमसे मांगता है। उनका गुस्सा साफ था और जनता की तालियां बता रही थीं कि ये नाराज़गी साझा है।
तेजस्वी बोले वोट चोरी नहीं, लोकतंत्र पर डाका है
बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके तेजस्वी यादव ने कहाआपके वोट की चोरी नहीं हो रही इस पर डाका डाला जा रहा है। आज नाम वोटर लिस्ट से काट रहे हैं, कल राशन कार्ड से निकाल देंगे।उनकी भाषण में बिहार की मिट्टी की खुशबू भी थी, और तंज की धार भी मोदी जी बिहार के लोगों को चूना लगाना चाहते हैं। पर वो भूल गए, यहां चूना लोग खैनी के साथ खाते हैं। भीड़ में इस लाइन पर हंसी भी थी, गुस्सा भी।
लालू यादव बोले भाजपा को उखाड़ फेंको!
कई दिनों बाद किसी मंच से गरजते नजर आए लालू यादव, और बोलेचोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए! किसी भी कीमत पर इनको सत्ता में मत आने दीजिए। राहुल, तेजस्वी मिलकर इनको उखाड़ फेंकिए!उन्होंने अपने पुराने अंदाज में भाषण खत्म किया लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकता चले… भीड़ ने ठहाके लगाए, नारे गूंजे राहुल गांधी जिंदाबाद!
चुनाव आयोग पर सीधा हमला कठपुतली बताया गया
तेजस्वी ने आयोग को मोदी की कठपुतली बताया, तो VIP के मुकेश सहनी बोले आयोग अब मोदी की जेब में है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज कसाआरएसएस वाले अंग्रेजों को नौकरी के लिए चिट्ठी लिखते थे। अब लाल किले से उनकी तारीफ होती है!उन्होंने वो लाइन भी कही जो आज हर युवा को सोचने पर मजबूर कर सकती है:
गूंगे लोकतंत्र में कोई कुछ नहीं बोलेगा...पर अब बिहार बोलेगा, और सत्ता बदलेगी।