देश-विदेश
राहुल पर SC की टिप्पणीः प्रियंका गांधी का जवाब 'जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय'
राहुल पर उठे सवाल और देशभक्ति की नई परिभाषा
जब कोई नेता चीन द्वारा भारत की ज़मीन पर कब्ज़े की बात करता है तो आप क्या उम्मीद करते हैं? सवाल पूछे जाएं? जवाब मांगे जाएं? या फिर उसे “असली भारतीय” मानने से इंकार कर दिया जाए?"सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा।" "क्या आप वहां थे? कैसे पता कि चीन ने 2000 वर्ग किमी ज़मीन कब्जा की?"और इसी पर भड़की प्रियंका गांधी।
प्रियंका गांधी: "जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय है"
प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से कहा:"माननीय जजों का सम्मान करते हैं, लेकिन यह तय करना कि कौन सच्चा भारतीय है यह उनका काम नहीं।" "सरकार से सवाल पूछना विपक्ष का कर्तव्य है, और मेरा भाई सेना के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोलेगा। उनके प्रति मन में सम्मान है।"उनकी बातों में सिर्फ एक राजनीतिक बहस नहीं, एक भावनात्मक प्रतिक्रिया भी थी एक बहन की जो अपने भाई की नीयत और देशप्रेम के लिए खड़ी है।
क्या 'सच्चा भारतीय' अब सिर्फ सत्ता का समर्थक है?
राहुल गांधी ने कई बार संसद और बाहर कहा है कि:
- चीन ने भारत की हजारों किलोमीटर ज़मीन पर कब्जा किया है
- गलवान घाटी की झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए
- अरुणाचल में भारतीय सैनिकों को पीटा गया
CBI केस हो, या सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी क्या राहुल को निशाना बनाया जा रहा है?
सत्यपाल मलिक जैसे लोग जब भ्रष्टाचार की बात करते हैं, या राहुल गांधी चीन की घुसपैठ की तो हमेशा एक ही सवाल उठता है:"क्या इनकी आवाज देशद्रोही है?"क्या हम उस दौर में पहुंच चुके हैं जहाँ सवाल पूछना खुद में अपराध बन चुका है?
रणदीप सुरजेवाला बोले: “अगर यह अवमानना है, तो हमें मंज़ूर है”
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तीखा जवाब दिया"भारतीय ज़मीन पर चीनी कब्जा एक हकीकत है। अगर ये बात कहना अवमानना है, तो मुझे मंज़ूर है।" "देशभक्ति की असली परीक्षा है सरकार से हमारी ज़मीन वापस लेने के लिए सवाल पूछना।"
अशोक गहलोत और भक्त चरण दास का भी समर्थन
अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल ने कुछ भी नया या रहस्य उजागर नहीं किया, जो उन्होंने कहा वो सार्वजनिक डोमेन में पहले से मौजूद है। ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सीधा सवाल उठाया"राहुल गांधी की भारतीयता पर सवाल उठाना अनुचित है।"Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी