Rahul Gandhi Bhagiratpura: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे। उनका यह दौरा भगीरथपुरा के दूषित जल से र पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने पर केंद्रित है। सुबह 11 बजे राहुल इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर उन्हें रिसीव करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा, सत्यनारायण पटेल समेत कई बड़े नेता पहुंचे। एयरपोर्ट से राहुल सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पर 8 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
[caption id="attachment_128660" align="alignnone" width="607"] दूषित पानी से जान गंवाने वालों से मिले राहुल गांधी[/caption]
भागीरथपुरा पहुंचे राहुल
राहुल गांधी फिर भागीरथपुरा पहुंचे और दूषित पानी से जान गंवाने वाली गीता बाई और जीवनलाल के परिवार से मिले। दोनों परिवारों को उन्होंने 1-1 लाख का चेक दिया। इसके बाद राहुल गांधी संस्कार गार्डन पहुंचे और यहां उन्होंने अन्य प्रभावित परिजन से मुलाकात की। इस दौरान सभी को 1-1 लाख रुपए का चेक भी सौंपा।
Rahul Gandhi Bhagiratpura: ‘पानी पीने के बाद लोग बीमार हुए’
मृतकों के परिजन से मिलने के बाद राहुल ने मीडिया से बात करते हुए कहा - ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है। पीने का पानी नहीं है। पानी पीने के बाद लोग बीमार हुए। यानी इंदौर में साफ पानी नहीं मिल रहा, ये है अर्बन मॉडल। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही।
https://youtube.com/shorts/ps0XHBUQm1Y?si=QYh9E_JEu0eT4CkN
सरकार में कोई तो जिम्मेदार होगा - राहुल
Rahul Gandhi Bhagiratpura: राहुल ने कहा– ये सिर्फ इंदौर में नहीं, अलग–अलग शहरों में यही हो रहा है। सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा नहीं रही । सरकार में कोई तो जिम्मेदार होगा, जिसने यहां काम करवाया है। जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।