AAP को झटका, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ 10 सांसदों ने थामा BJP का दामन
राज्यसभा सांसद और कुछ समय पहले तक AAP नेता रहे राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस बात के कयास तो काफी दिनों से लगाए जा रहे थे, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो BJP ज्वाइन कर लेंगे। इसके साथ ही किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि वो AAP को तोड़ देंगे। उनके साथ पार्टी के और अन्य नेता भी BJP ज्वाइन कर रहे हैं।
राघव ने थामा BJP का हाथ
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP जॉइन करने का ऐलान किया। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। चड्ढा ने कहा कि उनके साथ पार्टी के 2-तिहाई सांसद भी BJP में शामिल होंगे। अशोक मित्तल के घर 15 अप्रैल को ED ने छापेमारी की थी। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी उनके साथ हैं।
‘गलत पार्टी में सही आदमी’
चड्ढा ने कहा- पिछले कुछ सालों से, मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। हमने यह फैसला किया कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे। उन्होंने कहा- जिस पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने फायदे के लिए काम करती है।
10 सांसद
राघव ने कहा- राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई, यानी 7 हमारे साथ हैं। इनके नाम-
-
राघव चड्ढा
-
संदीप पाठक
-
राजेंद्र गुप्ता
-
विक्रम साहनी
-
स्वाती मालीवाल
-
हरभजन सिंह
-
अशोक मित्तल
संविधान ने दिया अधिकार
राघव चड्ढा ने कहा- अभी और भी हैं जो साथ आएंगे। BJP जॉइन करने का काम आज शाम को होगा। भारत का संविधान यह प्रोवीजन देता है, कि अगर 2/3 से ज्यादा सांसद किसी दूसरी पार्टी में जाना चाहें तो वे लोग ऐसा कर सकते हैं। यह अधिकार हमें संविधान ने ही दिया है। इसलिए आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं AAP से दूरी बना रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं।