देश-विदेश

PT Usha Husband Passes Away: पीटी उषा के पति श्रीनिवासन का 67 की उम्र में निधन!

PT Usha Husband Passes Away: भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का 67 की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, 30 जनवरी शुक्रवार की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। वह अचानक घर में गिर पड़े। हॉसपिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीएम मोदी ने यह खबर सुनते ही फोन पर पीटी उषा से बात की।

पीएम मोदी ने दी सांत्वना

पीटी उषा के पति के निधन की खबर सुनते ही प्रधानमंत्री मोदी ने पीटी उषा से कॉल पर बात कर संवेदनाएं व्यक्त की। PMO के अनुसार, पीएम मोदी ने श्रीनिवासन के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक जताया।

केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी रहे श्रीनिवासन

श्रीनिवासन ने पत्नी पीटी उषा के खेल करियर और राजनीतिक सफर दोनों को सवारने में हमेशा साथ दिया। वो उषा के पिलर ऑफ स्पोर्ट थे। श्रीनिवासन केंद्र सरकार के कर्मचारी थे, लेकिन उन्होंने अपना अधिकांश समय पीटी उषा के खेल और राजनीतिक सफर को संवारने में लगाया। श्रीनिवसन को अक्सर कई बैठकों और कार्यक्रमों में पीटी उषा के साथ देखा गया। वो हमेशा एक पिलर की तरह पत्नी के साथ खड़े रहें।

केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक्स पर दुख जताते हुए लिखा कि- 'राज्यसभा सांसद और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के पति श्री वी. श्रीनिवासन जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं. उषा जी और शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इस कठिन समय में उन्हें शक्ति मिले, यही प्रार्थना है।’