देश-विदेश
सूरत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का ऑन-ग्राउंड रिव्यू: PM मोदी ट्रैक-मशीन में बैठे
बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का सीधा निरीक्षण, PM मोदी 35 मिनट तक रहे साइट पर
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सूरत पहुंचे, जहां उन्होंने अंत्रोली में बन रहे देश के पहले बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा किया। साइट विज़िट के दौरान पीएम ने ट्रैक-मशीन में बैठकर पूरे कॉरिडोर का सीधा निरीक्षण किया—यानी प्रोजेक्ट की प्रगति को सबसे नज़दीक से परखा। करीब 35 मिनट के इस दौरे में उन्होंने प्रोजेक्ट इंजीनियरों, कर्मचारियों और NHSRCL टीम से बातचीत की और काम की बारीकियों को समझा। यह विज़िट पीएम के स्टाइल के बिल्कुल अनुरूप थी—ऑन-ग्राउंड जाकर रफ्तार और क्वालिटी दोनों की समीक्षा।“देश के लिए काम कर रहे हैं हर अनुभव दर्ज करें : पीएम मोदी
मुख्य इंजीनियरों के साथ बातचीत के दौरान पीएम ने कर्मचारियों से कहा
आपका हर अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए मूल्यवान है। इसे इस भावना के साथ दर्ज करें कि आप देश के लिए कुछ नया कर रहे हैं।