देश-विदेश
शूट-बूट में चाय बेचते दिए PM, कांग्रेस ने किया वीडियो शेयर
PM Modi AI Video: हाथ में केतली और ग्लास..कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का एक और AI वीडियो शेयर किया। ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया। वीडियो में प्रधानमंत्री को चायवाले के रूप में दिखाया गया है, जिसमें उनके हाथ में चाय की केतली और ग्लास हैं।
[caption id="attachment_120088" align="alignnone" width="469"] कांग्रेस प्रवक्ता ने शेयर किया वीडियो[/caption]
‘चाय बोलो, चाय-चाय चाहिए’
वीडियो में वे जोर से ‘चाय बोलो, चाय-चाय चाहिए’ कहते हुए रेड कारपेट पर चलते नजर आ रहे है। जहां भारत सहित कई देशों के झंडे भी लगा है। इनमें BJP का झंडा भी शामिल है। यह वीडियो कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने साझा किया। https://youtube.com/shorts/pJGFh8BaUEI?si=O-YrL0jrXF8bgAQ1PM Modi AI Video: BJP ने किया पलटवार
कांग्रेस प्रवक्ता ने कैप्शन में लिखा, ‘अब ई कौन किया बे।’ इस वीडियो पर भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया, और कहा - नामदार कांग्रेस OBC समुदाय से आने वाले कामदार PM को सहन नहीं कर पाती। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को इस तरह की हरकत के लिए माफ नहीं करेगी।After Renuka Choudhary insults Parliament & Sena now Ragini Nayak attacks and mocks PM Modi’s Chaiwala background Naamdar Congress cannot stand a Kamdar PM from OBC community who has come from a poor background They mocked his Chaiwala background earlier too. They abused him… pic.twitter.com/Rg5VPXOp5K
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) December 3, 2025