देश-विदेश
PM modi को ओमान का सर्वोच्च सम्मान: ट्रेड एग्रीमेंट से भारत-ओमान रिश्तों को नई रफ्तार
मस्कट। भारत और ओमान के रिश्तों में गुरुवार का दिन खास बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ प्रदान किया गया। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने खुद यह सम्मान देकर भारत-ओमान की गहरी दोस्ती को नई ऊंचाई दी ।
सुल्तान हैथम ने किया PM modi को सम्मानित
सम्मान समारोह से पहले प्रधानमंत्री मोदी और सुल्तान हैथम के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर सहमति बनी। इसके बाद पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ ओमान से नवाजा गया, जिसे ओमान के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में गिना जाता है।भारत-ओमान के बीच ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन
इस दौरे का सबसे अहम पहलू रहा व्यापार समझौता (CEPA)। भारत और ओमान ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए इस समझौते से भारत के कई अहम क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है- टेक्सटाइल
- फुटवियर
- ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स
- जेम्स एंड ज्वैलरी
- रिन्युएबल एनर्जी