देश-विदेश
प्रधानमंत्री मोदी की बेगूसराय और समस्तीपुर में चुनावी सभाएं: मंच पर नहीं थी लाइट, PM ने जलवाई मोबाइल लाइट
PM Modi election rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 24 अक्टूबर को बिहार में बेगूसराय और समस्तीपुर में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएँ कीं। इन सभाओं में प्रधानमंत्री ने चुनावी मुद्दों पर जनता को संबोधित करते हुए, महागठबंधन और NDA की तुलना की और युवाओं तथा आम जनता के लिए सरकार की उपलब्धियाँ साझा की।
उन्होंने बताया कि आज NDA सरकार के दौरान 200 से अधिक मोबाइल फोन फैक्ट्रियां देश में काम कर रही हैं। इसके साथ ही डेटा की कीमतों में कमी आई है, जिससे युवाओं को कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल मार्केट का नया अवसर मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज बिहार में ये मोबाइल, ये प्रकाश हर कोई देख रहा है।”
[caption id="attachment_112476" align="alignnone" width="693"] पीएम ने जलवाई मोबाइल की लाइट[/caption]
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब से चुनाव की घोषणा हुई है, उन्होंने देखा है कि एनडीए में चिराग पासवान, कुशवाहा जी और नीतीश कुमार जैसे समझदार नेता हैं, जबकि महागठबंधन में केवल लाठियां भांजने वाले नेता हैं। उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इसमें “अटक, लटक, झटक और पटक दल हैं।”
PM ने जलवाई मोबाइल लाइट
सभाओं के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने को कहा और पूछा,इतनी रोशनी में भी क्या आपको लालटेन की जरूरत है? उन्होंने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस के शासन में मोबाइल बहुत महंगा था और उसे विदेश से मंगवाना पड़ता था। उस समय भारत में केवल 2 मोबाइल फोन बनाने वाली फैक्ट्रियां थीं।