देश-विदेश

PM मोदी ने किया ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन, योगी की तारीफ, बोले - पहले सिर्फ एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं

PM Inaugurates Rashtra Prerna Sthal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ दौरे पर हैं। यहां उन्‍होंने हरदोई रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन किया। 

3 प्रतिमाओं का अनावरण

लखनऊ में बनाए गए राष्ट्र प्रेरणा स्थल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं लगी हैं। इनका PM मोदी ने अनावरण किया।  [caption id="attachment_124613" align="alignnone" width="708"] ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन[/caption]

PM Inaugurates Rashtra Prerna Sthal: 65 फीट ऊंची प्रतिमाएं

प्रेरणा स्थल पर 65-65 फीट ऊंची दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। हर प्रतिमा 42 टन वजनी है। यह प्रेरणा स्थल 65 एकड़ क्षेत्र में 230 करोड़ रुपए की लागत से बना है। साल 2022 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

PM ने की योगी की तारीफ

PM Inaugurates Rashtra Prerna Sthal: प्रेरणा स्थल पर अनावरण के पीएम मोदी ने अपने संबोधन में उत्तरप्रदेश और UP के CM योगी आदित्‍यनाथ की जमकर तारीफ की। मोदी ने कहा, BJP की डबल इंजन सरकार का फायदा UP को हो रहा है। यूपी आज 21वीं सदी के भारत में अपनी अलग पहचान बना रहा है। मेरा सौभाग्‍य है कि मैं उत्तरप्रदेश से सांसद हूं। एक समय में UP कभी खराब कानून व्‍यवस्‍था के लिए जाना जाता था लेकिन आज यहां की कानून व्‍यवस्‍था की पूरे देश में तारीफ होती है।

‘श्रमिकों ,कारीगरों को बधाई’

इससे पहले राष्‍ट्र प्रेरणा स्‍थल के निर्माण पर भी उन्‍होंने CM योगी और उनकी टीम की पीठ थपथपाई। PM मोदी ने कहा, जिस जमीन पर यह प्रेरणा स्‍थल बना है, उसकी 65 एकड़ से ज्‍यादा जमीन पर कई दशकों से कूड़े कचरे का पहाड़ जमा हुआ था। पिछले 3 सालों में इसे पूरी तरह से खत्म किया गया। इससे जुड़े सभी श्रमिकों ,कारीगरों, योगी जी और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।

PM Inaugurates Rashtra Prerna Sthal: 370 का जिक्र

अपने 32 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए कहा - हमारी सरकार ने आर्टिकल 370 की दीवार गिराई। पहले सिर्फ एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं, आज हर विभूति को सम्मान मिल रहा है। आजादी के बाद सभी उपलब्धियां केवल एक ही परिवार के नाम होती थीं। BJP ने हर किसी के योगदान को सम्मान दिया।