देश-विदेश
कर्तव्य भवन: PM मोदी ने किया आधुनिक भारत के प्रशासनिक केंद्र का उद्घाटन
कर्तव्य भवन, जानिए क्यों खास है ये इमारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर स्थित कर्तव्य भवन-03 का बुधवार को उद्घाटन किया। यह सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की पहली पूरी हुई बिल्डिंग है, जो भारत सरकार के कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CSS) का हिस्सा है।क्या है कर्तव्य भवन-3 की खासियत?
विशाल परिसर
- कुल क्षेत्रफल: 1.5 लाख वर्ग मीटर
- फ्लोर: ग्राउंड + 7 फ्लोर
- 600 कारों की पार्किंग की व्यवस्था
इन मंत्रालयों के ऑफिस इसमें होंगे:
- गृह मंत्रालय
- विदेश मंत्रालय
- ग्रामीण विकास मंत्रालय
- MSME मंत्रालय
- कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT)
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
- प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA)
- इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)
सुविधाएं:
- 24 हाई-टेक कॉन्फ्रेंस रूम (प्रत्येक में 45 लोगों की क्षमता)
- क्रेच (शिशुगृह), योग रूम, मेडिकल रूम
- कैफे, किचन और मल्टीपर्पज हॉल