देश-विदेश

PM Modi Ghana highest civilian award: PM मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सीएम योगी बोले  हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण

घाना ने पीएम मोदी को दिया ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान

PM Modi Ghana highest civilian award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफ्रीकी देश घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘The Officer of the Order of the Star of Ghana’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राजधानी अक्करा में आयोजित एक भव्य समारोह में घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने प्रदान किया। यह पुरस्कार भारत-घाना संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में पीएम मोदी के योगदान को मान्यता देने के रूप में दिया गया है।

 पीएम मोदी ने सम्मान भारतवासियों को समर्पित किया

सम्मान ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए है। उन्होंने घाना की सरकार और जनता का आभार जताते हुए भारत-घाना संबंधों को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के साझा मूल्यों और विश्वास का प्रतीक है।

read more: इश्क की सजा… हाथरस में प्रेमी-प्रेमिका पर जानलेवा हमला, लड़की की दर्दनाक मौत

 सीएम योगी ने दी बधाई, बताई ऐतिहासिक उपलब्धि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण है। यह सम्मान भारत की वैश्विक साख और प्रधानमंत्री के प्रभावशाली नेतृत्व का प्रमाण है।" उन्होंने इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

योगी ने गिनाए मोदी की रणनीतिक सफलता के कारण

सीएम योगी ने अपने पोस्ट में कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, वैश्विक रणनीतिक कूटनीति और भारत-घाना के ऐतिहासिक संबंधों को मजबूती देने वाले प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर सम्मान और गरिमा के साथ अपनी पहचान बनाई है।

 भारत की वैश्विक साख को मिला नया आयाम

PM Modi Ghana highest civilian award: इस सम्मान के साथ भारत की अंतरराष्ट्रीय कूटनीति को और मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पिछले एक दशक में अफ्रीकी देशों के साथ आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों को लगातार विस्तार दिया गया है। घाना द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान उसी प्रयास की वैश्विक स्वीकृति है।

read more: सीएम योगी का य़ुवाओं के लिए सुनहरा मौका… उद्यमी मित्र योजना से मिलेगी 70 हजार की नौकरी, जानिए कैसे करें आवेदन