सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी ने युवाओं संग फुटबॉल खेल

PM मोदी ने दागा गोल, बच्चों के साथ किया सेलिब्रेशन! गंगटोक से वायरल हुई फुटबॉल मैदान की तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्किम दौरा इस बार सिर्फ राजनीतिक और विकास कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा। मंगलवार सुबह गंगटोक में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला, जब वे युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए।फुटबॉल मैदान से सामने आई तस्वीरों में प्रधानमंत्री खिलाड़ियों के साथ गोल करने के बाद सेलिब्रेशन करते दिखे। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

बच्चो के साथ फुटबॉल खेलते दिखे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी सुबह-सुबह गंगटोक में युवाओं के बीच पहुंचे और फुटबॉल मैदान में उतर गए।उन्होंने खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेली, गोल किया और फिर साथियों ोके साथ सेलिब्रेट भी किया। इस दौरान का उत्साह तस्वीरों में साफ नजर आया।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरे

प्रधानमंत्री ने तस्वीरें साझा करते हुए X (formerly Twitter) पर लिखा कि गंगटोक की खूबसूरत सुबह में युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ नहीं।उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं के साथ समय बिताकर वे ऊर्जा से भर गए।तस्वीरों में उन्होने युवाओं को बड़ा संदेश दिया.

  • युवाओं से जुड़ाव का संदेश

  • फिटनेस और खेल को बढ़ावा

  • पूर्वोत्तर राज्यों से संपर्क मजबूत करने की कोशिश

  • बंगाल की फुटबॉल संस्कृति से राजनीतिक जुड़ाव की चर्चा

गंगटोक से आई ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों दोनों में चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं।