देश-विदेश
PM मोदी ने 61 हजार जॉब लेटर बांटे, बोले - स्टार्टअप में महिलाएं सबसे आगे
PM Modi Job Letters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली 18वें रोजगार मेला कार्यक्रम के तहत युवाओं को 61 हजार जॉब लेटर बांटे। ये नियुक्ति गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित कई विभागों में की गई है। रोजगार मेले का आयोजन देशभर की 45 जगहों पर किया जा रहा है।
स्टार्टअप में महिलाएं आगे
प्रधानमंत्री ने वर्चुअली संबोधन में कहा कि युवाओं को नए अवसर मिलें, ये हमारा प्रयास है। स्टार्टअप में महिलाएं आगे हैं। कई स्टार्टअप को वो हेड कर रही है। महिला स्वरोजगार की दर में 15% की बढ़ोतरी हुई है।Addressing the Rozgar Mela. It reflects our Government’s strong commitment to empowering the Yuva Shakti. https://t.co/ngfXRnXfcZ
— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2026