देश-विदेश
PM Modi Speech: धार से PM मोदी ने कहा- दिल की बात समझ लेता हूं जी... ये नया भारत है घर में घुस कर मारता है
pm modi dhar visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार जिले में भैंसोला से पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया एवं स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया इसके साथ ही उन्होंने कई सौगातें भी दीं.
वहीं पीएम मोदी ने "सशक्त नारी - समृद्ध परिवार" तथा की थीम पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया.
[caption id="attachment_105588" align="alignnone" width="300"] पीएम मोदी[/caption]
स्वास्थ्य कर्मियों से मिले पीएम[/caption]
धार दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी
- 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान और 'आदि सेवा पर्व' का शुभारंभ किया.
- इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद थे.
- पीएम ने सिंगल क्लिक के माध्यम से धार जिले के भैंसोला में PM MITRA Park का शिलान्यास किया.
- इससे प्रदेश के कपास कृषक सशक्त तथा तीन लाख प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा
PM मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा -
"मैं ज्ञान की देवी और धार भोजशाला की मां की चरणों मे नमन करता हूँ. भगवान विश्वकर्मा को नमन करता हूँ."अपने कौशल से राष्ट्रनिर्माण में लगे करोड़ो भाइयों बहनों को विश्वकर्मा जयंती पर आदरपूर्वक प्रणाम करता हूँ. धार की ये धरती हमेशा से पराक्रम की, परेणा की धरती रही है.
पीएम मोदी ने कहा-
"मध्यप्रदेश के लोग बहुत अनुशासित होते हैं. महाराजा भोज का शौर्य हमें राष्ट्रगौरव के लिए डटे रहने की सीख देता है. इसी विरासत से प्रेरणा लेकर आज देश माँ भारती की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है."